संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 78वें अवतरण दिवस पर जैन समाज छतरपुर ने दो दिवसीय विविध कार्यक्रम बड़े उल्लास के साथ आयोजित किए। इस खास अवसर पर जैन समाज ने विविध कार्यक्रमों के साथ जैन अधिकारियों तथा कर्मचारियों का आत्मीय और भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट…
छतरपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 78वें अवतरण दिवस पर जैन समाज छतरपुर ने दो दिवसीय विविध कार्यक्रम बड़े उल्लास के साथ आयोजित किए। इस खास अवसर पर जैन समाज ने विविध कार्यक्रमों के साथ जैन अधिकारियों तथा कर्मचारियों का आत्मीय और भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया। जैन समाज के डॉ. सुमति प्रकाश जैन के मुताबिक अवतरण दिवस के पहले दिन ब्र. नवीन भैया जबलपुर के निर्देशन में जैन मंदिर में सुबह से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं आचार्यश्री का पूजन हुआ। इसी दिन अन्य धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सम्मान समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष दादा ज्ञान चंद चौधरी, न्यायाधीश अरविंद जैन तथा दीपक चौधरी द्वारा आचार्यश्री के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

प्रस्तुत की नाटिकाएं
सहमंत्री अजित जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अवतरण दिवस समारोह के दिन संध्याकाल में अतिशय क्षेत्र डेरापहाड़ी छतरपुर के बाहुबली हॉल में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में अनेक जैन अधिकारियों और कर्मचारियों का चंदन का तिलक लगाकर जैन पंचरंगी पट्टिका, श्रीफल और मोहक स्मृतिचिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज की महिलाओं तथा बालिकाओं ने धार्मिक प्रभावना से ओतप्रोत प्रेरक नाटिकाएं प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इनका हुआ सम्मान
सम्मान समारोह में न्यायाधीशद्वय अरविंद जैन व दीपक चौधरी, प्रो.सुमति प्रकाश जैन, प्रो. पीके जैन, प्रो. अर्चना जैन, वंदना जैन खाद्य विभाग, इं.सुनील बड़कुल, इं.केसी जैन,इं.चंचल जैन, आनंद जैन, मुकेश जैन स्टेनो, माधुरी जैन शिक्षक, आदेश जैन टीआई, सुगंध जैन, स्वतंत्र जैन, शुचि जैन एसडीओ, विकास जैन, सुभाषिनी जैन, दिलीप जैन कोर्ट, निर्मल जैन आदि का सम्मान जैन समाज के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, उपाध्यक्ष अजय फट्टा, रितेश जैन, महामंत्री सुदेश जैन, सहमंत्री अजित जैन , कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, प्रदीप चौधरी, अरविंद बड़कुल, निखिल बड़कुल, प्रमोद सेठ, डेरा पहाड़ी मंत्री आरके जैन , देवेंद्र जैन, संजीव बासल, विजय जैन, उपमा जैन, साम आदि श्रद्धालुजन, महिलाएं, युवाजन और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश बड़कुल ने किया।













Add Comment