समाचार

सकल दिगम्बर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजन : स्वतंत्रता दिवस-रक्षाबंधन के अवसर सर्वसमाज का दो दिवसीय सावन मेला


रक्षाबंधन और स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी, इंदौर ने दो दिवसीय सर्वसमाज का सावन मेला का आयोजन रखा है। इसमें आमजन हेतु धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं के साथ खरीदी हेतु स्टॉल, आकर्षक झूलों का आनंद मिलेगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। रक्षाबंधन और स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी, इंदौर ने दो दिवसीय सर्वसमाज का सावन मेला का आयोजन रखा है। इसमें आमजन हेतु धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं के साथ खरीदी हेतु स्टॉल, आकर्षक झूलों का आनंद मिलेगा। महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सोनम जैन “अभिनंदन”, मार्गदर्शक पूजा कासलीवाल और मेला को-ऑर्डिनेटर सलोनी जैन ने बताया कि सावन मेला धार रोड स्थित बालकृष्ण बाग में लगेगा।

मेले के आयोजक युवा प्रकोष्ठ के सरंक्षक राहुल सेठी, महिला प्रकोष्ठ की सरंक्षक रेखा शरद जैन और कल्पना सुनिल जैन हैं। मेले का शुभारम्भ 14 अगस्त को सुबह 9.30 बजे शहर के विभिन्न समाजों की प्रमुख प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया जाएगा। समापन 15 अगस्त की रात 10 बजे होगा। 14 अगस्त को एक शाम देश के नाम संगीतमय आयोजन होगा। इसी तरह मिसेज सावन, सास बहू की जोड़ी कमाल सहित अनेक प्रतियोगिताएं होंगी।

इसमें जूनियर अमिताभ बच्चन द्वारा स्पेशल प्रस्तुति दी जाएगी। इस मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र युवतियों-महिलाओं के कुर्ते के साथ कोलकाता की ख्यात साड़ियां मिलेंगी। इसी तरह राखियां, घर सजावट की सामग्री, इलेक्ट्रिक सामग्री, आयुर्वेदिक दवाई, राखियां, सौंदर्य प्रसारण की सामग्री सहित अन्य स्टाल लगेंगे। इसी तरह महिलाओं के लिए सावन के झूले और बच्चों के लिए स्पेशल प्ले जोन का आनंद रहेगा। साथ ही फूड जोन में लजीज व्यंजनों का भी मजा ले सकेंगे।

जीतेंगे हजारों के पुरस्कार एवं गिफ्ट हैंपर

मेला संयोजक प्रभा जैन, जूली जैन, सुरभि जैन और छवि जैन ने बताया कि मेले में दोनों ही दिन महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षक धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से 14 अगस्त को रात 8 बजे से देशभक्ति के गीतों पर आधारित संगीतमय तम्बोला खिलाया जाएगा। इसके साथ ही लक्की गेम, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फैशन शो सहित अन्य प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page