समाचार

आचार्य श्री विहर्ष सागरजी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम : केंद्रीय महिला परिषद की वार्षिक पत्रिका कृतित्व कलश का विमोचन


अखिल भारतीय केंद्रीय महिला परिषद की वार्षिक पत्रिका कृतित्व कलश का विमोचन बड़ा गणपति स्थित मोदीजी की नसियां में आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ। पढ़िए मुक्ता जैन की विशेष रिपोर्ट…


 इंदौर। अखिल भारतीय केंद्रीय महिला परिषद की वार्षिक पत्रिका कृतित्व कलश का विमोचन बड़ा गणपति स्थित मोदीजी की नसियां में आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ। विमोचन परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन, केंद्रीय महामन्त्री प्रभा राजेन्द्र जैन एवं पत्रिका संपादक द्वय कौशल्या पतंग्या एवं भारती जैन ने दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, समाजसेवी पी सी जैन, कमल काला एवं योगेंद्र जैन से कराया।

विमोचन के पश्चात आचार्य श्री ने पत्रिका संपादक मंडल एवं परिषद की पदाधिकारियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि किसी भी संस्था की पत्रिका ही संस्था के कृतित्व एवं उपलब्धियों से परिचित कराती है। महिला परिषद धर्म, समाज, संस्कृति,मानव सेवा एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है और इसके लिए परिषद की अध्यक्ष एवं उनकी टीम को हमारा आशीर्वाद है।

परिषद आगे भी इसी तरह समाज सेवा की गतिविधियों मैं सक्रिय रहकर उपलब्धियां हासिल करे। परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला- पी सी जैन ने परिषद के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुष्पा कटारिया, प्रभा गंगवाल एवं श्रीमती मीना जैन आदि महिला नेत्री उपस्थित थीं। आभार मुक्ता जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page