समाचार

भाजपा के टिकिट पर राजाखेड़ा से लड़ सकते हैं चुनाव : पुलिस की ड्यूटी के घंटे तय नहीं होते -पवन जैन


पुलिस के तीज त्योहार भी इसी में है कि लोगों की होली, दिवाली, ईद , वैशाखी और राखी शांति से मन जाये। उक्त विचार पुलिस महानिदेशक पवन जैन भोपाल ने पुलिस- प्रशासन पर केंद्रित इस विशेष प्रसारण में वाह भाई वाह के विश्व प्रसिद्ध प्रस्तोता शैलेष लोढ़ा के साथ कविताओं के माध्यम से पुलिस की इन पीड़ाओं को पुरजोर स्वर दिया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


 भोपाल। यूं तो हिन्दुस्तान में पिछले 50 वर्षों में 35 हज़ार पुलिस के ख़ाकी वर्दी धारियों ने मुल्क के लिए क़ुर्बानी दी है, पर ये अहसास इस देश में बहुत कम लोगों को है कि एक सरकारी विभाग ऐसा भी है जिसके नसीब में ना तो ताला होता है, ना छुट्टी का संडे या मंडे । पुलिस वालों के ड्यूटी के घंटे भी तय नहीं है और पता नहीं कब आधी रात को थाने से फिर ड्यूटी पर पहुंचने का बुलावा आ जाये। पुलिस के तीज त्योहार भी इसी में है कि लोगों की होली, दिवाली, ईद , वैशाखी और राखी शांति से मन जाये।

उक्त विचार पुलिस महानिदेशक पवन जैन भोपाल ने पुलिस- प्रशासन पर केंद्रित इस विशेष प्रसारण में वाह भाई वाह के विश्व प्रसिद्ध प्रस्तोता शैलेष लोढ़ा के साथ कविताओं के माध्यम से पुलिस की इन पीड़ाओं को पुरजोर स्वर दिया। आपने टीवी शो में काव्य पाठ करते हुए कहा कि –

आतंकवादी की गोलियों से मारे गए

वीर सिपाही के शरीर के पास से

मैंने उसकी डायरी को उठाया

तो उसके संस्मरणों में

उसकी अंतिम इच्छाओं को मैंने

इस तरह लिखे हुए पाया

मेरी जिन्दिगी में, पुलिस थानों के अलावा

ऐसा कोई सरकारी कार्यालय नजर नहीं आया

जहां पूरे साल 24 घंटे ताला लटका नहीं पाया

मेरी जिन्दिगी में कभी छुट्टी का संडे या मंडे नहीं आया

पवन जी आगे बताते हैं कि अपनी 36 साल की पुलिस की नौकरी में मैंने काव्य के माध्यम से पुलिस की पीड़ाओं को उजागर करने का प्रयास किया है। मैंने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से अजीवन ईमानदार रहने का नियम लिया था और उस नियम को पूरी शिद्धत्त से निभाया भी है।

हम बंगलादेश कारगिल गाथा बड़े गर्व से गाते हैं

वीर शहीदों के किस्से हम सुनते और सुनाते हैं

कितने फाेजी एक युद्ध में अपना शीश कटाते हैं

उतने सैनिक तो हर साल यहां ड्यूटी पर मर जाते हैं

राजाखेड़ा (धौलपुर) निवासी 1987 बैच के आईपीएस पवन जैन 31 जुलाई, 2023 को पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। आपने अपनी 36 साल की पुलिसिया नौकरी में रहते हुए 14 वार लाल किले से एवं अनेकों बार देश विदेश के मंचों से काव्य पाठ किया। आपकी गिनती उच्चकोटि के साहित्यकार एवम कवियों में की जाती हैं। खाकी को त्यागकर अब पवन जैन खादी को अंगीकार कर रहे हैं। आपने धौलपुर जिले की राजाखेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट मांगा है। यदि भाजपा ने उन्हें टिकिट दिया तो वे अवश्य चुनाव लडेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page