निर्मल सेवा सदन छीपीटोला, आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 योग्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। निर्मल सेवा सदन छीपीटोला, आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 योग्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मंगलाचरण हुआ। इसके बाद मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने अपनी मंगलमय वाणी से प्रवचन के माध्यम से लंका विजय का वर्णन बड़े रोचक एवं सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

लंका विजय के उपलक्ष्य में उन्हें सुन्दर पुष्पक विमान एवं त्रिलोक मंडल हाथी के साथ अनेक बेशकीमती अस्त्र शस्त्र प्राप्त हुए। इससे लंकाधिपति राज्य हारने के बाद वैराग्य को प्राप्त हुए एवं मोक्ष गमन कर गए। इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, अखलेश जैन, मनोज जैन, मुन्नालाल, रविन्द्र जैन, सतेंद्र साहूला, राजीव जैन प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया की 30 जुलाई 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगा।













Add Comment