श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य मुनि श्री साक्ष्य सागर महाराज ने आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण की वाचना की। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य मुनि श्री साक्ष्य सागर महाराज ने आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण की वाचना की। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मंगलाचरण हुआ। इसके बाद मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने अपनी मंगलमय वाणी से कहा कि श्री रविषेण कृत पद्म पुराण राम कथा की वाचना में बताया कि राजा मय की पुत्री मंदोदरी अब युवा हो चुकी है।

उन्हें उनकी विवाह की चिन्ता है, लेकिन आज की तरह युवतियां स्वयंवर नहीं चुनतीं बल्कि माता-पिता की इच्छा में से वर का चयन करती हैं। राजा मय अपनी पुत्री मंदोदरी के विवाह के प्रस्ताव के साथ दशानन के पिता के दरबार में पहुंच चुके हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए, राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, अखलेश जैन, मनोज जैन, मुन्नालाल, रविन्द्र जैन, सतेंद्र साहूला, राजीव जैन प्रभारी राहुल जैन आदि थे l 28 जुलाई 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगाl













Add Comment