अमरावती से मात्र 45 किमी की दुरी पर स्थित माना (कुरूम) गांव मे खुदाई के दौरान 3 तीर्थंकर प्रतिमाएं प्राप्त हुईं। देवधिदेव श्री 1008 संभवनाथ स्वामी, श्री 1008 नेमीनाथ स्वामी, तीसरी प्रतिमा में चिन्ह स्पष्ट न होने की वजह से पहचान मुश्किल हो रही है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। अमरावती से मात्र 45 किमी की दुरी पर स्थित माना (कुरूम) गांव मे खुदाई के दौरान 3 तीर्थंकर प्रतिमाएं प्राप्त हुईं। देवधिदेव श्री 1008 संभवनाथ स्वामी, श्री 1008 नेमीनाथ स्वामी, तीसरी प्रतिमा में चिन्ह स्पष्ट न होने की वजह से पहचान मुश्किल हो रही है सम्भवतः श्री 1008 आदिनाथ स्वामी या श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ स्वामी की हो सकती है।
सभी तीनो प्रतिमाएं काले पाषाण से बनी हुई हैं एवं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे चतुर्थकालीन भगवान हो। आप सभी से सविनय निवेदन है कि दर्शन का लाभ अवश्य लें। माना गांव अमरावती अकोला रोड पर स्थित है।













Add Comment