प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का बहुत ही अनुमोदनीय निर्णय लिया गया है। जैन समाज में इससे खुशी की लहर है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का बहुत ही अनुमोदनीय निर्णय लिया गया है। जैन समाज में इससे खुशी की लहर है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 नवंबर से शुरू हो रहा यह एक वर्षीय अभियान उनके मानव कल्याण के संदेशों को घर-घर तक पहुँचाने का एक महान प्रयास है।
जियो और जीने दो केंद्रीय सरकार के इस सराहनीय निर्णय का दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद जैन राजनैतिक चेतना मंच के सुभाष काला, प्रदीप गंगवाल, राजीव जैन, बंटी, राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, परवार महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर केन्द्र सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment