श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई l पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई l

इसके बाद दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मंगलाचरण हुआ। मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने अपनी मंगलमय वाणी में पूछा कि कितने युवा हैं, जो सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करते हैंl सैकड़ों की सभा में एक दो हाथ उठे, जो सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करते हैं। यह भावना है, इसके पीछे रहस्य छिपे पड़े हैं। मां यह केवल क्रिया मात्र नहीं है कि सुबह उठ कर चरण छू आए, इसके पीछे रहस्य छिपा हुआ है।
जैसे ही सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करते हो, तो माता-पिता का हृदय गदगद हो जाता है l उनके परिणाम में निर्मलता आ जाती है और निर्मल परिणाम से दिया गया शुभाशीष आपके पूरे दिनभर के लिए फलीभूत होता है l इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, प्रवेश जैन (मंत्री), रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए, मुख्य सयोजक, राजेश जैन सयोजक, चक्रेश जैन संयोजक, रोहित जैन संयोजक, विवेक जैन संयोजक, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, आशु जैन (बाबा), राहुल जैन, निखिल जैन ,मोनू नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), प्रभारी राहुल जैन आदि मौजूद थे l
तेरह जुलाई 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम जैन भवन, छीपीटोला में होगा l













Add Comment