आरोग्यमय वर्षा योग 2023 समिति डबरा द्वारा मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर मुनिराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार को सुबह 6:00 बजे नगर के सभी मंदिरों की वंदना की गई। पढ़िए यह रिपोर्ट…
डबरा। आरोग्यमय वर्षा योग 2023 समिति डबरा द्वारा मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर मुनिराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार को सुबह 6:00 बजे नगर के सभी मंदिरों की वंदना की गई। सभी मंदिरों में श्रीजी को श्रीफल समर्पित किया एवं ध्वजारोहण सभी मंदिरों में किया गया। मुनिराज के सानिध्य में श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सर्राफा बाजार में अभिषेक एवं शांतिधारा के अलावा जगह-जगह जैन समाज द्वारा पाद प्रक्षालन किए गए।
बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ महिलाओं ने जगह-जगह रंगोली बनाकर स्वागत किया।आरोग्यमय वर्षा योग समिति महामंत्री नरेंद्र जैन नीरू, उपाध्यक्ष राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री रितेश जैन, संजय जैन मगरोनी वाले, नवीन कुमार जैन सिद्धांत, चंद्रशेखर जैन रानू, अखिलेश जैन रानू, अमित जैन एमपी ऑनलाइन, हेमंत जैन डायमंड, आशीष जैन आदिनाथ फास्ट फूड सहित कई धर्म प्रेमी बंधु अधिक संख्या में सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment