समाचार

जैनाचार्य श्री 108 प्रबल सागर जी महाराज का वर्षायोग : मांगीतुंगी जी सिद्धक्षेत्र पर हुआ भव्य मंगल प्रवेश

मांगीतुंगी(महाराष्ट्र) (राजीव सिंघाई) । प्रबल पुरुषार्थी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बीते 5 जुलाई को दिगंबर जैनाचार्य श्री 108 प्रबल सागर जी महाराज का मांगीतुंगी जी सिद्धक्षेत्र पर भव्य मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। आचार्य श्री शिरपुर अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ मालेगांव वाशिम से 25 जून से लगभग 352 कि.मी. का विहार संपूर्ण कर वर्षायोग -2023 स्थापित करने पहुंचे हैं।

वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह आगामी 9 जुलाई को दोपहर 1:35 बजे से मांगलिक क्रियाओं से शुरू होगा। श्री मांगीतुंगी तीर्थ ट्रस्ट जिला नाशिक (महाराष्ट्र) ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page