समाचार

आचार्य विहर्ष सागर जी ससंघ का रहा सानिध्य: तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न 


सुदामा नगर मन्दिर जी में आचार्य विहर्ष सागर जी ससंघ के सानिध्य में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा का आयोजन पुण्यार्जक परिवार विमल, राजेन्द्र, सतीश झांझरी परिवार द्वारा भव्यतापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। सुदामा नगर मन्दिर जी में आचार्य विहर्ष सागर जी ससंघ के सानिध्य में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा का आयोजन पुण्यार्जक परिवार विमल, राजेन्द्र, सतीश झांझरी परिवार द्वारा भव्यतापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा के साथ नई वेदी जी पर भगवान विराजमान हुए। कार्यक्रम के बाद सभी समाज जनों का स्वामी वात्सल्य भी झांझरी परिवार की ओर से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्य्क्ष नरेन्द्र वेद, मनीष- सपना गोधा, मोदी जी की नसियां कमेटी के नीरज मोदी, योगेन्द्र काला, पारस पांड्या, राजेश पांड्या, धर्मेन्द्र पाटनी एवं समाज के कई श्रेष्ठी आष्टा, धार, मनावर आदि जगह से और इंदौर की विभिन्न कालोनियों से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज द्वारा झांझरी परिवार की ओर से राजेन्द्र झांझरी का सम्मान प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका, निर्मल पाटनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को प्रतिष्ठाचार्य नितिन झांझरी द्वारा विधि विधान से करवाया गया। संचालन डॉक्टर अनुपम जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page