समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन : स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए मनाया योग दिवस 

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। दिगम्बर जैन महिला महा समिति, इंदौर पूर्वी संभाग की 190 महिला सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सभी महिलाओं को योग सिखाने का कार्य काजल जैन ने किया। किरण कासलीवाल एवं शीलू पाटनी व ज्योति सेठी ने बताया कि समारोह की विशिष्ट अतिथि पुष्पा कासलीवाल, कुसुम पांड्या, मीना झांझरी थीं।

इस गरिमामय समारोह में इंदौर के पूर्वी संभाग की सभी इकाई के सदस्य शामिल हुए। पूर्वी संभाग की अध्यक्ष स्मिता गंगवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष कल्पना जैन ने आभार प्रकट किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page