समाचार

आचार्य गुरुवर श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का रहेगा सानिध्य : श्री सिद्धचक्र महामंडल आराधना का होगा आयोजन 


असम के प्रमुख धर्म नगर गुवाहाटी स्थित भगवान‌ महावीर धर्मस्थल में आगामी 26 जून से 04 जुलाई तक अष्टाह्निका पर्व के तहत श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल आराधना का आयोजन किया जाएगा। पढ़िए ओम प्रकाश सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। नगर स्थित भगवान‌ महावीर धर्मस्थल में आगामी 26 जून से 04 जुलाई तक अष्टाह्निका पर्व के तहत श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल आराधना का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम इस वर्षायोग में पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के प्रियाग्र शिष्य, असम राजकीय अतिथि, आचार्य गुरुवर 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के मंगलमय सान्निध्य में आयोजित होगा।

आचार्य श्री के 50वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर जबलपुर से आमंत्रित संगीतकार प्रीति जैन एवं उनकी पार्टी की संगीतमय लहरों के साथ तथा मुंबई से आमंत्रित विधानाचार्या बा.ब्र.रचना दीदी, आचार्य श्री की संघस्थ बा.ब्र.बीना दीदी एवं स्थानीय पंडित संतोष शास्त्री के निर्देशन में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल आराधना का आयोजन किया गया है, जिसमें गुवाहाटी सहित पूरे भारतवर्ष के सभी भक्तगण अत्यंत भक्ति-भाव से सिद्धों की आराधना करते‌ हुए‌ अपने जीवन को सार्थक करने करने के लिए आमंत्रित हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page