समाचार

जैनाचार्य का धौलपुर में हुआ भव्य नगर प्रवेश : दो दिगंबराचार्यों का हुआ मंगल मिलन


विहार के दरम्यान परम पूज्य श्रमणाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ एवम पूज्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल मिलन हुआ। मंगल मिलन के दौरान दोनों जैनाचार्यों ने एक-दूसरे की कुशलक्षेप जानकर रत्नत्रय की जानकारी ली। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


धौलपुर। जैनाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का भव्य नगरागमन हुआ। परम पूज्य सराकोद्धारक षष्ठ पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज का मंगल विहार आगरा से पावन वर्षायोग हेतु ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना की ओर चल रहा है। ज्ञानोदय परिवार दवारा पूज्य गुरुदेव का विहार कराया जा रहा है। विहार के दरम्यान परम पूज्य श्रमणाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ एवम पूज्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल मिलन हुआ। मंगल मिलन के दौरान दोनों जैनाचार्यों ने एक-दूसरे की कुशलक्षेप जानकर रत्नत्रय की जानकारी ली।

आचार्य संघ की अगवानी की

धौलपुर जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन के नेतृत्व में सधर्मी बंधुओं ने नगर सीमा पर पहुंच कर पूज्य आचार्य संघ की अगवानी की। नगर सीमा से बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में जैनाचार्य को जैन मंदिर लाया गया। जैनमंदिर में धर्म के दौरान स्थानीय एवं बाहर से आए हुए सधर्मी बंधुओं ने आचार्य संघ को श्रीफल अर्पित किए। आचार्य श्री ने अपने सारगर्भित प्रवचनों के माध्यम से सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। मुरैना से आए हुए बंधुओं ने नगरागमन हेतु श्रीफल अर्पित किया।

ये रहे मौजू

आज के विहार में ज्ञानोदय क्लब आगरा, धौलपुर जैन समाज के अतिरिक्त मुरैना से सर्वश्री राजेंद्र भंडारी, अनिल जैन व्याख्याता, मनोज नायक, विजय जैन, नीलेश जैन, अनूप भंडारी, नितिन जैन, विनोद तार, शैलू जैन, राजीव टीटू, राहुल जैन जिनेश जैन सहित अनेकों सधर्मी बंधु उपस्थित थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page