समाचार

हर अष्टमी और चौदस को होता है पाठ : मंदिर के जल्द निर्माण के लिए किया गया 68वां पाठ


श्री दिगंबर जैन बडा मन्दिर जी में 1008 भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की वेदी के समक्ष भक्तामर और णमोकार का जाप हुआ। पढ़ें राज अजमेरा और नवीन जैन की रिपोर्ट…


कोडरमा। श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में विगत डेढ़ साल से हर अष्टमी और चौदस को सभी के सुख शांति के लिए एवं श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के जल्द निर्माण हेतु मंगल पाठ किया जाता है। इसी कड़ी में श्री दिगंबर जैन बडा मन्दिर जी में 1008 भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की वेदी के समक्ष भक्तामर और णमोकार का जाप हुआ। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पंड्या, मंत्री ललित जैन सेठी, कार्यक्रम के सूत्रधार सुरेश जैन ने आज के पुण्यार्जक परिवार और दीप प्रज्वलन कर्ता अशोक कुमार बिनोद कुमार अजमेरा सपरिवार को माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

आज 68वां पाठ हुआ। 48 पाठ के बाद एक बहुत ही बड़े रूप में आदिनाथ भगवान का 48 मंडलीय विधान किया गया था। इस पाठ में पुण्यार्जक परिवार और समाज के द्वारा भक्तामर पाठ के 48 कड़े में 48 दीपक आदिनाथ भगवान के चरणों मे समर्पित किया गया। इसके बाद भव्य आरती की गई। अंत मे कार्यक्रम संयोजक शोभा जैन पांड्या, अमित जैन सेठी, सुशील जैन पांड्या, स्थानीय पंडित जी ने सभी को धन्यवाद दिया। अजमेरा परिवार के अशोक-मंजू,विनोद अजमेरा को प्रतीक चिह्न दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page