ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट महरौनी एवं श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ एवं बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री नेमीनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 जून से 23 जून तक श्री सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट महरौनी एवं श्री कुंदकुंद दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट टीकमगढ़ एवं बानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री नेमीनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 19 जून से 23 जून तक श्री सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक राजीव जैन चौधरी ने बताया कि 19 जून को ध्वजारोहण एवं गर्भकल्याणक की क्रियाएं, 20 जून को जन्मकल्याणक, 21 जून को तपकल्याणक, 22 जून को ज्ञान कल्याणक, समवशरण रचना तथा 23 जून को मोक्ष कल्याणक, भगवान विराजमान,कलशारोहण की क्रियाएं संपन्न होंगी। सभी धार्मिक क्रियाएं ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री खनियाधाना के दिशा-निर्देश में होगी । विशेष कार्यक्रम अन्तर्गत 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय वक्ता,लेखक एवं आध्यात्मिक विद्वान डां एसपी भारिल्य द्वारा शंका समाधान तथा पंडित संजीव जैन दिल्ली के द्वारा आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।













Add Comment