दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, जैन राजनैतिक चेतना मंच के आह्वान पर समस्त रीजन, समस्त सोशल ग्रुप इंदौर की ओर से 4 जून को प्रात 9 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए गए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, जैन राजनैतिक चेतना मंच के आह्वान पर समस्त रीजन, समस्त सोशल ग्रुप इंदौर की ओर से 4 जून को प्रात 9 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पौधे लगाकर मनाया गया। पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर फेडरेशन पदाधिकारी, सोशल ग्रुप, रीजन और समस्त सोशल ग्रुप सदस्य प्रतिभा स्थली रेवती रेंज पर सुबह 8 बजे इकट्ठा हुए।
आयोजन से पूर्व श्रीजी का अभिषेक और शान्तिधारा हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। आयोजन में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन व रीजन ग्रुप के साथ रेवती रेंज प्रतिभा स्थली के पदाधिकारी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, सनत गंगवाल, हंसमुख गांधी, रितेश पाटनी, भुपेंद्र जैन एवं समस्त सोशल ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी पौधे लगाए। इस अवसर पर दयोदय ट्रस्ट के मनोज बाकलीवाल भी उपस्थित रहे।













Add Comment