समाचार

ब्रह्मचारी नवीन भैया की बिनोली यात्रा निकाली गई : 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न


विधानों वाले मंदिर नाम के सुप्रसिद्ध मंदिर जी श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर में चल रहे 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान के अंतिम दिन विधान पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य राजू गोधा, संजू गोधा परिवार को मिला। इसमें समस्त शालीमार मंदिर परिवार ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। विधानों वाले मंदिर नाम के सुप्रसिद्ध मंदिर जी श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर में चल रहे 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान के अंतिम दिन विधान पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य राजू गोधा, संजू गोधा परिवार को मिला। इसमें समस्त शालीमार मंदिर परिवार ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

दीक्षा पूर्व संस्कार हुए

इस पावन अवसर पर मंदिर के प्रेरणा स्त्रोत परम पूज्य षष्ठम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम पूज्य सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज के कर कमलों से आगामी 23 जून को ज्ञानतीर्थ मुरैना में होने वाली भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा में दीक्षा प्राप्त करने वाले बाल ब्रह्मचारी नवीन भैया की बिनोली यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात उनकी गोद भराई समस्त समाज द्वारा की गई। आगरा नसियां जी मानस्तंभ पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत पंचकल्याणक में बने राजा नाभिराय और माता मरुदेवी की गोद भराई एवं पंचकल्याणक में बने सभी पात्रों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर समस्त आगरा जैन समाज के गणमान्य श्रेष्ठी जन के साथ राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा, अनिल अहिंसा, अजय जैन, शैलेंद्र रपरिया, संजू गोधा, मुकेश रपरिया, अंकेश जैन एवं शालीमार जैन महिला मण्डल के सभी सदस्य के साथ मीडिया प्रभारी समकित जैन, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे। इस अवसर बिनोली यात्रा की व्यवस्था ज्ञानोदय क्लब आगरा ने संभाली एवं साथ ही समस्त ग्रेटर कमला नगर, आगरा के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page