समाचार

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान: निखिल जैन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित


 डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


नई दिल्ली। डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पद्मश्री अवार्डी जितेन्द्र सिंह शंटी, दिल्ली सरकार के मंत्री सोमनाथ भारती, पूर्व राज्यमंत्री राजस्थान सरकार असरार अहमद उपस्थित रहे। डॉ. निखिल जैन पिछले 10 वर्षों से दंत चिकित्सक के रूप में जनजाति बाहुल्य ग्रामीण वागड़ क्षेत्र के पीठ कस्बे में विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में डॉ. निखिल जैन ने अमेरिका जाकर अत्याधुनिक दंत चिकित्सा तकनीकों का भी अनुभव हासिल किया है।

बतौर गेस्ट स्पीकर ले चुके भाग

इसके साथ ही डॉ. जैन भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग संगठन के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में डॉ. निखिल जैन ने संयुक्त राष्ट्र संघ के “2030 तक शून्य भूख” के लक्ष्य पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर गेस्ट स्पीकर भाग ले चुके है। जिसमें 70 देशों के 1700 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page