समाचार

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की जाएगी प्रार्थना : रेल दुखांतिका पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना 

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। विश्व जैन संगठन ने बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना में 280 लोगों की असमय मृत्यु पर दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए धार्मिक स्थलों या अपने निवास पर व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से प्रार्थना हेतु समस्त देशवासियों से अपील की है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि समस्त जैन बंधुओं से विनती है कि कृपया ट्रेन हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति व उनके शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ हेतु व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से श्री जैन मंदिर जी या अपने निवास पर णमोकार महामंत्र की एक माला या नौ बार जाप करने की कृपा करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
4
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page