उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं श्री शौरीपुर बटेश्वर दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र कमेटी, बटेश्वर (आगरा ) के तत्वावधान में आज ‘विश्व शान्ति में अहिंसा और अनेकान्त की उपादेयता’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मन्दिर बटेश्वर, आगरा के प्रांगण में किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
आगरा। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं श्री शौरीपुर बटेश्वर दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र कमेटी, बटेश्वर (आगरा ) के तत्वावधान में आज ‘विश्व शान्ति में अहिंसा और अनेकान्त की उपादेयता’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मन्दिर बटेश्वर, आगरा के प्रांगण में किया गया। समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रहे।
बटेश्वर तक वाटर स्पोर्ट्स व बोटिंग होगी शुरू
इस अवसर पर उन्होंने बटेश्वर से लेकर शौरीपुर के विकास के लिए अपने मंत्रालय द्वारा करोडों रुपए की योजनाओं की घोषणा की व साथ ही बताया कि पर्यटन के विकास के लिए यमुना नदी पर नसीरपुर मोड़ से बटेश्वर जैन मन्दिर के आगे तक रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत घाटों का निर्माण चल रहा है। शीघ्र ही नसीरपुर मोड से बटेश्वर तक यमुना पर वाटर स्पोर्ट्स व बोटिंग आदि प्रारम्भ होगी। इसी बात पर जब जैन समाज ने मन्दिर के सामने यमुना घाट को वाराणसी की तर्ज पर जैन घाट का नामकरण का निवेदन किया जिसे मंत्री ने स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त बटेश्वर से शौरीपुर तक लाइट के खंभे, बैंचें, शौरीपुर पर टॉयलेट ब्लाक, शौरीपुर पर रेस्ट रुम, बोरिंग आदि का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। उन्होने इस बात पर कि वे क्षत्रिय हैं और जैनों के तीर्थंकर भी क्षत्रिय थे। उनके यहां प्याज लहसुन नहीं आता और रात्रि मे भोजन नहीं होता तो देखा जाए तो वे सच्चे जैन हैं, सुनकर पूरा सभागार तालियों से गूंज गया।
कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया
राष्ट्रीय जैन विद्वानों में अनूपचन्द जैन एडवोकेट फिरोजाबाद, डॉ. योगेश जैन, डॉ. मनीष जैन, पीयूष जैन जयपुर, डॉ. सुशील जैन कुरावली, विनीत जैन आगरा मौजूद रहे। विद्वानो का स्वागत डॉ. राजीव जैन आगरा व संगोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो(डा.) अभय कुमार जैन ने की। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का स्वागत श्री शौरीपुर बटेश्वर दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष विमलेश मारसन्स, विमल जैन सिंघई, आगरा दि जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने किया। संगोष्ठी में आगरा से शिखरचन्द जैन सिंघई, सुशील जैन सीए, सुनील जैन सिंघई, अक्षय जैन, पारसबाबू जैन, अनिल रईस, अनन्त जैन ,संजय जैन समेत बाह, मैनपुरी, कुरावली, फिरोजाबाद से भी काफी लोग पधारे। स्वागत समारोह का संचालन मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने किया।













Add Comment