समाचार

पोलियो दिवस पर महावीर ट्रस्ट का विशेष अभियान: नवजात शिशु को जरूर पिलाएं दो बूंद जिंदगी की 


अपने नवजात शिशु को पोलियो से बचाने के लिए महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के साथ में पोलियो मुक्त इंदौर बनाने का संकल्प लिया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। अपने नवजात शिशु को पोलियो से बचाने के लिए महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के साथ में पोलियो मुक्त इंदौर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई कि इंदौर को पोलियो मुक्त बनाएं।

इस अवसर पर महापौर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू आदि उपस्थित रहे।

महावीर ट्रस्ट कीर्ति स्तंभ रीगल चौराहा पर रविवार को सुबह 10 से 5 बजे तक पोलियो की दो बूंदे पिलाई जाएगी। अपने घर, परिवार, आस-पड़ोस के नवजात शिशु को पोलियो से बचाने के लिए अवश्य ही लाएं ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page