समाचार

शांतिनाथ महामंडल विधान: चार परिवारों को मिला विधान पुज्यार्जक बनने का सौभाग्य

 


सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन विधान कराने का सौभाग्य शालीमार मंदिर परिवार के चार परिवारों को मिला। पढ़िए राहुल और समेकित जैन की रिपोर्ट…


आगरा। सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन विधान कराने का सौभाग्य शालीमार मंदिर परिवार के चार परिवारों को मिला। इसमें सुशील कुमार, आयुष जैन परिवार, अनिल जैन, ऋषभ जैन (कागज वाले) परिवार, डॉ सुरेंद्र जैन परिवार, अतिशय जैन, ममता जैन परिवार (लाडनूं वाले) शामिल हैं।

विधान का आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चार जून तक चलेगा जिसमें प्रभु अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान किया गया। जिसका सौभाग्य पूरे शालीमार समाज को मिल रहा है। इसमें मंत्रोचारण ए बी जैन सहबके द्वारा किया गया।

यह विधान नित्य अलग-अलग विधान कर्ता पुण्यार्जक परिवारों द्वारा किया जाएगा। इसमें व्यवस्था समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर राजकुमार गुड्डू, विनीत जैन, राकेश जैन, उत्तम गोधा, अजय ब्रिज विहार, राजू गोधा, संजू गोधा मीडिया प्रभारी समेकित जैन एवं राहुल जैन आदि के साथ ही समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाजजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page