समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में हुआ आयोजन : विधान के दूसरे समर्पित किए 120 अर्घ्य 


मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कलाकुंज मंदिर कमेटी के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन चल रहा है, जिसमें 21 मई को दूसरे दिन भक्तों ने विधान का शुभारंभ सर्वप्रथम श्रीजी के अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


आगरा। मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कलाकुंज मंदिर कमेटी के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन चल रहा है, जिसमें 21 मई को दूसरे दिन भक्तों ने विधान का शुभारंभ सर्वप्रथम श्रीजी के अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया।

इसके बाद इंद्र-इंद्राणियों ने विधानाचार्य नीरज भैया एवं प्रेमपाल भैया के कुशल निर्देशन में मंत्राेच्चार के साथ 120 अर्घ्य श्रीजी के समक्ष मंडल पर चढ़ाए। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने जैन भजनों पर श्रीजी के प्रति नृत्य प्रस्तुत किया। विधान के समापन पर शाम को भक्तों ने श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की।

इस मौके पर रविंद्र जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, अजय जैन मास्टर, आदित्य जैन, शुभम जैन, संजीव जैन, सोमा देवी जैन, रश्मि जैन, ममता जैन, पुष्पा जैन, पूनम जैन, विमलेश जैन, ऋषि जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page