नगर पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं और साथ ही साथ धार्मिक क्षेत्रों में जाकर अपनी सफलता पर पूजन कर रहे हैं। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर )। नगर पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं और साथ ही साथ धार्मिक क्षेत्रों में जाकर अपनी सफलता पर पूजन कर रहे हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया परिवार सहित वरूआसागर में विराजमान जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के दर्शन के लिए पहुंचीं और श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया ने कहा कि उनका पहला ध्येय जनहितकारी कार्य ही है, जिनको गुरु आशीर्वाद के साथ करेंगी। इस मौके पर दुष्यंत बडौनिया, निशांत जैन,मुकेश सराफ पड़वा,बाशू सिंघई, अंकुश आदि उपस्थित रहे।













Add Comment