समाचार

हिंगलाज रिसोर्ट में शाकाहारी रसोई हुई अलग : मध्यप्रदेश सरकार का स्वागत योग्य कदम


वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा को भानपुरा जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर गांधीसागर पर्यटन स्थल पर हिंगलाज रिसोर्ट में शाकाहारी एवं मांसाहारी रसोई एक ही जगह होने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात कही। इस पर दोनों तरह की रसोई अलग-अलग करके के आदेश सरकार ने दिए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा को भानपुरा जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर गांधीसागर पर्यटन स्थल पर हिंगलाज रिसोर्ट में शाकाहारी एवं मांसाहारी रसोई एक ही जगह होने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात कही। इसके बाद रघुनंदन शर्मा ने तत्काल प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर को अवगत कराया।

जिस पर ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए शाकाहारी एवं मांसाहारी रसोई एवं उसमें काम आने वाली सारी सामग्री, फ्रिज, चाकू-छुरी सहित सभी बर्तन अलग ही रखने का एवं दोनों रसोइयां अलग-अलग दूरी पर रखने के निर्देश प्रदान किए। इसके लिए भानपुरा जैन श्री संघ, इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजीव जैन बंटी, संजीव जैन संजीवनी, मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने रघुनंदन शर्मा एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page