समाचार

अंबिकापुरी में होगा भव्य पंचकल्याणक : मंडप पंडाल का भूमि पूजन किया गया

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। अम्बिकापुरी में होने वाले भव्य पंचकल्याणक की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी ससंघ के सानिध्य और चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के आशीर्वाद से होने वाले इस पंचकल्याणक के मंडप पंडाल के उद्घाटन की भूमि शुद्वि और पूजा प्रतिष्ठाचार्य नितिन जी झांझरी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर आयोजकों पात्रों के साथ-साथ पुलकमंच परिवार के कमल रावका, प्रदीप बड़जात्या, महेंद्र निगोत्या, डॉ. अभिषेक जैन, विजेन्द्र सोगानी, कैलाश लुहाड़िया, टोनी जैन, वैभव जैन भी उपस्थित थे। पुलकमंच परिवार, इंदौर में होने वाले हर धार्मिक आयोजनों में अपना विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए कटिबद्ध रहता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page