समाचार

नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन 14 को : शाम को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन


स्व.श्री बाबूलाल जैन की स्मृति में चिकित्सा तथा नेत्र एवं दन्त ऑपरेशन शिविर का आयोजन 14 मई को पहाड़ी मरेना में आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए मनोज जैन की रिपोर्ट..


धौलपुर। स्व.श्री बाबूलाल जैन की स्मृति में चिकित्सा तथा नेत्र एवं दन्त ऑपरेशन शिविर का आयोजन 14 मई को पहाड़ी मरेना में आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) पवन जैन (आईपीएस) ने बताया कि बाबूलाल जैन सेवा संस्थान के मानव सेवा के 24वें महायज्ञ का शुभारंभ 14 मई को सुबह 10.30 बजे धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील के कस्बा पहाड़ी मरैना के श्रीराम बाल विद्या मंदिर में होगा। शिविर में रतन ज्योति नेत्रालय, ग्वालियर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. पुरेन्द्र भसीन, डॉ. प्रियम्वदा भसीन नेत्र रोगियों का परीक्षण करेंगे। मोतियाबिन्द के चयनित मरीजों का ऑपरेशन किया जाकर चश्मा, दवाई आदि वितरित की जाएगी। शर्मा डेंटल एवं इम्प्लांट सेंटर मुरैना के सुप्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा एवं डॉ. पुलकित शर्मा दन्त रोगियों का परीक्षण कर समुचित उपचार करेंगे।

ख्यातिनाम कवि आएंगे

चिकित्सा शिविर के शुभारम्भ की सांध्यबेला में शाम सात बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के सुप्रसिद्ध शिरोमणि कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि अरुण जेमिनी, डॉक्टर गजेंद्र सोलंकी, संजय झाला, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, दिनेश दिग्गज, कमलेश शर्मा, श्री पार्थ नवीन एवं हिन्दुस्तान के तमाम महनीय कवि शब्दों का दीप दान करेंगे । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोदबिहारी पूणारावत राजाखेड़ा, संजय जैन आगरा, पवन जैन (आईपीएस) भोपाल ने आम जनता से मानवता के इस अनवरत यज्ञ में, हज़ारों मरीजों की दुआओं में शामिल होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page