समाचार

आचार्य श्री पुलक सागर जी का 53वां अवतरण दिवस 11 मई को : शहर में 53 जगह किया गया वृक्षारोपण


आचार्य श्री पुलक सागर जी के अवतरण दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में इंदौर की शाखाओं द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में, बगीचों में, सड़क किनारे, फार्महाउस पर एवं शहर के बाहर खुले स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। आचार्य पुलक सागरजी महाराज पर्यावरण सुरक्षा के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। उनके अवतरण दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में इंदौर की शाखाओं द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में, बगीचों में, सड़क किनारे, फार्महाउस पर एवं शहर के बाहर खुले स्थानों सहित 53 स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना झांझरी, राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप बड़जात्या एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल ने बताया कि पूरे देश भर की पुलक मंच की शाखाओं द्वारा अपने-अपने शहर में वृहद आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें जीव दया, मानव सेवा, धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

ये रहे मौजूद

इंदौर में विशेष रूप से रामचन्द्रनगर शाखा, मेन मंच, डायमंड शाखा, तिलक नगर शाखा, सुखलिया एवं उदयनगर शाखा ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही प्रण लिया कि इन वृक्षों की देखभाल की जिम्मेदारी भी मंच परिवार उठाएंगे। वृक्षारोपण में विशेष रूप से महेंद्र मीना, निगोत्या होलास, आशा सोनी, कमल रावका, कैलाश लुहाड़िया, शिरीष जैन, वैभव कासलीवाल, सविता जैन, सुधीर-आशा डोसी, मधु जैन, अरुणा जैन, उषा दोसी, मीरा जैन, कविता झांझरी उपस्थित थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page