जैन मिलन महिला अरिहंत शाखा के द्वारा ललितपुर नगरी में महावीर बाल विद्या मंदिर स्कूल में दंत परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें ललितपुर नगर के ही दंत चिकित्सक डॉक्टर शैलेंद्र जैन ने स्कूल के 250 बच्चों के दांतों का चेकअप किया। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
ललितपुर। जैन मिलन महिला अरिहंत शाखा के द्वारा ललितपुर नगरी में महावीर बाल विद्या मंदिर स्कूल में दंत परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें ललितपुर नगर के ही दंत चिकित्सक डॉक्टर शैलेंद्र जैन ने स्कूल के 250 बच्चों के दांतों का चेकअप किया। जिसमें 50 बच्चों को उपचार हेतु चिह्नित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैन मिलन के सयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन एडवोकेट एवं मीडिया प्रभारी अक्षय आलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।

शिविर में मिलन की अध्यक्ष सुधा जैन, मंत्री अनीता जैन, जयंती आलिया, रेखा जैन, शोभा जैन, मधु जैन, किरण सातभैया, श्रद्धा जैन, संध्या जैन, अनीता जैन, शशि कामरा, ज्योति जैन कामरा के अतिरिक्त प्रधानाचार्य उषा जैन, प्रमिला जैन, वर्षा झा,अवंतिका राठौर, मंजू जैन आदि का योगदान रहा।













Add Comment