समाचार

भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम: स्वास्थ्य जांच शिविर में होगी आंखों व खून की जांच 


भारतीय जैन मिलन के 58 वां स्थापना दिवस पर जैन मिलन स्वतंत्र डबरा की ओर से कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह नौ से बारह बजे बजे तक डॉ. रामेश्वर गुप्ता के सामने गीता टॉकीज रोड डबरा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए एक रिपोर्ट…


डबरा। भारतीय जैन मिलन के 58 वां स्थापना दिवस पर जैन मिलन स्वतंत्र डबरा की ओर से कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह नौ से बारह बजे बजे तक डॉ. रामेश्वर गुप्ता के सामने गीता टॉकीज रोड डबरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रेटीना आई हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से डॉक्टर पवन सोनी की टीम द्वारा आंखों की जांच एवं पैथकाइंड लैब के सहयोग से खून की जांच कर रही है। आर्यिका मां श्री विश्रेय श्री माताजी के सानिध्य में प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम दोपहर 3:00 से 5:00 तक रखा गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार भारतीय जैन मिलन की ओर से एंड्रॉयड फोन दिया जाएगा एवं जैन मिलन स्वतंत्र डबरा की ओर से भी पुरस्कार दिए जाएंगे कार्यक्रम संयोजक वीर मनोज जैन एकांत एवं डॉक्टर वीर नवीन जैन नयन भारतीय जैन मिलन केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के वरिष्ठ सदस्य, एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संरक्षक, एवं श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष अतिवीर राजेंद्र जैन के नाती लक्ष्य जैन पुत्र स्वर्गीय राहुल जैन डबरा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इंदौर में यूसी मास के एग्जाम में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर डबरा का नाम रोशन किया है।

मध्य प्रदेश राज्य के कंपटीशन में अबेकस में लगभग 4000 बच्चों में 9 वर्ष की उम्र में प्रथम रैंक प्राप्त की और इंदौर में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page