समाचार

अक्षय तृतीया पर आयोजन : भक्तिभाव से किया गया श्री भक्तामर स्तोत्र विधान


गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। आगरा के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में यह विधान बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया। पढ़िए ये रिपोर्ट..


आगरा। समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से उनकी शिष्या गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया।

आगरा के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में यह विधान बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने पंडित राकेश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में 48 काव्यों के पाठन के साथ 48 दीपक श्रीजी के समक्ष मण्डलों पर समर्पित कर श्री भक्तामर स्तोत्र विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।

इस दौरान मंदिर के बाहर विभिन्न स्थानों से आए भक्तों को इक्षु रस का वितरण किया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने गन्ने के रस का आनंद लिया। इस अवसर पर राकेश सेठी, अशोक जैन, मधुत जैन, अजय जैन, संजीव जैन, मुकेश जैन, अखिल जैन, विनोद जैन, जितेन्द्र जैन, रजनी जैन, सुनंदा जैन, अंजलि जैन, ममता जैन और समस्त आसपास कॉलोनी के श्रावक- श्राविकाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page