जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा आर्यिका श्री विश्रेय श्री माता जी के सानिध्य में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर गन्ने का रस का वितरण भी किया गया। पढ़िए राजू जैन की रिपोर्ट…
डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा आर्यिका श्री विश्रेय श्री माता जी के सानिध्य में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया गया।भगवान के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य हेमंत जैन डायमंड परिवार एवं शांति धारा का सौभाग्य श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के मंत्री विजय जैन नितिन जैन लाला रजियार परिवार कोक प्राप्त हुआ। चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं पाद प्रक्षालन महिला मंडल की सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंडित स्वप्निल जैन, झांसी के निर्देशन में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य दिनेश बरैया को प्राप्त हुआ।

पुण्य कोष भरने का दिन
आर्यिका श्री विश्रेय श्री माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि आज का दिन पुण्य कोष भरने का दिन है। जैसे अष्टमी, चतुर्दशी का दिन उपवास या व्रत के लिए विशेष रहता है वैसे ही अक्षय तृतीया का दिन दान का विशेष दिन है। आज के दिन राजा श्रेयांस ने आदि मुनिराज की 13 माह 7 दिन के बाद गन्ने के रस से पारणा कराकर तीर्थंकर धर्म को चलाया था। दान के माध्यम से हमारे पापों का क्षय होता है। इसीलिए दान हमेशा निर्लोभता पूर्वक और अटूट भक्ति सहित देना चाहिए। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और (पुण्य फला अर्हंता) पुण्य के फल से अरिहंत पद प्राप्त होता है।

गन्ने के रस का वितरण
विधान के उपरांत जैन मिलन स्वतंत्र डबरा ने सुबह 11:00 बजे से इक्षु रस का वितरण श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कस्टम रोड जवाहर गंज डबरा में किया। माताजी की आज की आहार चर्या जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सांस्कृतिक मंत्री रवि जैन, देवेंद्र जैन, देबू डायमंड परिवार के घर पर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के अध्यक्ष राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री प्रेमचंद जैन एसबीआई, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष रीतेश जैन रजियार वाले, सह मंत्री अमित जैन एमपी ऑनलाइन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन आदिनाथ फास्ट फूड, उपाध्यक्ष नवीन कुमार जैन सिद्धांत, उपाध्यक्ष महेंद्र जैन पैथोलॉजी, रवि जैन डायमंड, दीपक जैन बिट्टू, अतिवीर महेश जैन लाला, हेमंत जैन डायमंड, सह कोषाध्यक्ष शुभम जैन एलआईसी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

जैन मिलन स्वतंत्र डबरा की वीर एवं वीरांगनाओं ने एवं सुशीला बरैया जी, कल्पना जैन, ऋतु जैन, सपना जैन, आदि महिलाएं एवं रॉकी जैन, नितिन जैन लाला, विवेक जैन, दीपक जैन, विमल जैन डायमंड, देवेंद्र जैन देबू, कपूर चंद जैन, दिनेश बरैया, सकल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ सम्मानीय बंधुओं ने भक्ताबर महामंडल विधान के कार्यक्रम सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।













Add Comment