समाचार

अर्पित की श्रद्धांजलि : भगवानी देवी के पुण्य दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना

झूमरी तिलैया। श्री दिगम्बर जैन मंदिर में वैशाख कृष्ण बारस,17 अप्रेल को श्री चंदप्रभु भगवान का प्रथम अभिषेक शांतिधारा का सौभाग्य अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात अशोक, विनोद, सुनील, मुकेश, राज कुमार अजमेरा की मातेश्वरी श्रीमती भगवानी देवी अजमेरा के पुण्यदिवस पर विशेष पूजन अर्चना किया गया।

इस अवसर पर समाज के मंत्री ललित सेठी, उप मंत्री राज छाबड़ा, सुरेश झांझरी, सुशील छाबडा, प्रदीप छाबड़ा, सुशील पांड्या, सुरेन्द काला, मनीष सेठी, संदीप सेठी, वार्ड पार्षद पिंकी-नवीन जैन, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी, कमला देवी पांड्या, रजनी जैन, अलका, पिंकी सेठी लालगोला से विजय छाबड़ा, राज कुमार छाबड़ा, विमल छाबड़ा, संतोष छाबड़ा, दिल्ली से अरुण-संतोष छाबडा,कोलकोत्ता से विभोर-रुचिका सेठी, बैंगलोर से पुनीत-निधि अजमेरा, जयपुर से अशोक-मंजू, सुमित-नेहा अजमेरा, गुवाहाटी से मनोज-आशा गंगवाल, बाराबंकी से धीरज-सिंपी सेठी, रांची से भाग चंद -पुष्पा अजमेरा, सुमेर-माधुरी अजमेरा, सुरेश-कमोद अजमेरा, हजारीबाग से तीर्थक्षेत्र कमेटी की क्षेत्रीय मंत्री राज कुमार -मंजू अजमेरा, संजय-रश्मि अजमेरा के साथ विशेष रूप से कुणाल, मिहिर गंगवाल और अर्हम अजमेरा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कोडरमा समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांड्या और मंत्री ललित सेठी ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुुए कहा कि श्रीमती अजमेरा बहुत ही धार्मिक महिला थीं। इनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page