प.पू. गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज से दीक्षित आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज (ससंघ 13 पिच्छी) का गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक सैकड़ों की संख्या में धर्मावलम्बियों की उपस्थिति में व जयकारों के बीच प्रात: 8:00 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सिलिगुड़ी में भव्य मंगल प्रवेश कराया गया। पढ़िए सुनील सेठी की विशेष रिपोर्ट…
सिलिगुड़ी। शिखरजी से असम की ओर अनवरत विहाररत प.पू. गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज से दीक्षित आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज (ससंघ 13 पिच्छी) का गाजे-बाजे के साथ बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक सैकड़ों की संख्या में धर्मावलम्बियों की उपस्थिति में व जयकारों के बीच प्रात: 8:00 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सिलिगुड़ी में भव्य मंगल प्रवेश कराया गया। इस ऐतिहासिक क्षण का आनन्द लेते हुए सभी ने पुण्यार्जन किया, जिसमें स्थानीय समाज सहित गुवाहाटी, कानकी, किशनगंज आदि कई स्थानों से पधारे।
लोगों ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य किया। सिलीगुड़ी समाज के अध्यक्ष डॉ. पंकज जैन ने बताया कि इस संघ में दो महाराज, दो क्षुल्लक, पांच माताजी एवं चार क्षुल्लिका माताजी यानी कुल 13 पिच्छीधारी संत हैं। सकल दिगम्बर जैन समाज, गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला, मंत्री बीरेंद्र कुमार सरावगी ने बताया कि आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ को सिलीगुड़ी प्रवेश पर समाज ने शत-शत वंदन किया है।













Add Comment