समाचार

अनाथालय की बालिकाएं आएंगी इंदौर भ्रमण पर: यह सच्ची मानव सेवा का उत्कर्ष उदाहरण 


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली क्लर्क कालोनी द्वारा 42 बालिकाओं को कटनी से इंदौर भृमण के लिए लाया जा रहा है। ये बालिकाएं लिटिल स्टार अनाथालय की हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली क्लर्क कालोनी द्वारा 42 बालिकाओं को कटनी से इंदौर भृमण के लिए लाया जा रहा है। ये बालिकाएं लिटिल स्टार अनाथालय की हैं। ये सभी सात दिन इंदौर भ्रमण के दौरान मांगलिक भवन जैन मंदिर क्लर्क कॉलोनी में रहेंगी। इन्हें 17 अप्रेल को दुबई मेला और मेघदूत चौपाटी पर भोजन, 18 अप्रेल को नखराली ढाणी, 19 अप्रेल को चिड़ियाघर और 56 दुकान भ्रमण, 20 अप्रेल को न्यू माल बाय मूवी और शाम को पुल पार्टी निर्वाणा में भोजन लिटिल मोक, 21 अप्रेल शुक्रवार को आइस वर्ल्ड बायपास और 22 अप्रेल को सभी मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। उसके बाद सम्मान पूर्व विदाई समारोह होगा।

यह सभी 7 दिवसीय इन अनाथ बच्चियों को प्रेम स्नेह के साथ इंदौर नगर के वीर बाहुबली ग्रुप के साथ दुनिया की खुशियां दी जाएगी। इसके लिए इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, संजीव जैन संजीवनी, राजीव जैन बंटी भैया, प्रदीप बड़जात्या, राजेश जैन दद्दू कमल रावका आदि का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page