समाचार

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव: बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, किया गया अभिषेक शान्ति धारा पूजन


24वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2622 वे जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में तलवाडा बांसवाड़ा श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातःकालीन जैन पाठशाला के बच्चों के साथ प्रभात फेरी, सात बजे से अभिषेक शान्ति धारा पूजन किया गया। पढ़िए प्रकाश जैन की रिपोर्ट…


बांसवाड़ा। 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2622 वे जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में तलवाडा बांसवाड़ा श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातःकालीन जैन पाठशाला के बच्चों के साथ प्रभात फेरी, सात बजे से अभिषेक शान्ति धारा पूजन किया गया। शन्तिधारा का पुण्यार्जन श्रीमती पद्मावती, कांतिलालजी, अनिल व अनिता जैन ने प्राप्त किया।

दोपहर में जुलूस हजारों की तादाद में शहर के मुख्य मार्गो से होकर मय गाजे बाजे गैर नृत्य करते हुए मन्दिर प्रांगण में पंहुचकर विसर्जित हुआ। सायंकालीन आरती, नाटक व जैन पाठशाला के 2023 का वार्षिक उत्सव मनाया गया। मयंक भैया व प्रकाश भैया ने कार्यक्रम का संचालन किया। यह जानकारी प्रकाश जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page