समाचार

भगवान महीवार जन्मकल्याणक महोत्सव : श्रीजी की निकाली गई भव्य स्वर्ण रथ यात्रा


महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, परवार समाज, बघेरवाल समाज, पोरवाल समाज, हूमड़ समाज आदि के तत्वाधान में सकल जैन समाज इंदौर की ओर से भी श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम एवं उत्साह उल्लास के साथ पूरे देश में मनाया गया। इसी कड़ी में श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, परवार समाज, बघेरवाल समाज, पोरवाल समाज, हूमड़ समाज आदि के तत्वाधान में सकल जैन समाज इंदौर की ओर से भी श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर श्रीजी का अभिषेक, मुनि श्री बिमल सागर जी ससंघ के प्रवचन हुए। श्रीजी की भव्य स्वर्ण रथ शोभायात्रा का इंदौर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, समाजिक, व्यापारिक संगठन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा, जल वितरण, स्वागत इत्यादि किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के सांसद शंकर ललवानी, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्प मित्र भार्गव, कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय विधायक संजय शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला मौजूद रहे।

इनका इंदौर नगर की दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद, मगनीराम ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, डॉ. जैनेन्द्र जैन, राकेश विनायका, अमित कासलीवाल, महेंद्र जैन, राजेन्द्र सोनी, संजीव जैन संजीवनी, राजेश लारेल, राजीव जैन बंटी, राजेश जैन दद्दू सहित सभी ने स्वागत किया।

स्वर्ण रथ के सारथी नवीन आनंद गोधा परिवार का भी स्वागत-सम्मान किया। श्रीजी के अभिषेक के पश्चात समाज का सामूहिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा के संयोजक प्रिंसिपल टोंग्या ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page