समाचार

भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक : वात्सल्य भोज और अलंकरण समारोह का होगा आयोजन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के अवसर पर इंदौर दिगंबर जैन महासमिति की ओर से वात्सल्य भोज एवं अलंकरण समारोह तीन अप्रेल को खालसा स्कूल राजमोहला में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम हर वर्ष दिगम्बर जैन महासमिति द्वारा परम्परागत रूप से आयोजित होता है।

समारोह अभिषेक के पश्चात एवं सूर्यास्त के पूर्व होगा। इस अवसर पर समाज के श्रेष्ठी गणों को अपने योगदान के लिए विभिन्न अलंंकरणों से विभूषित किया जाएगा। वहीं समाज की उभरती प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वर्ण रथ सारथी का समग्र समाज के बीच अभिनंदन किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page