समाचार

अन्नपूर्णा होली मिलन समारोह संपन्न : विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार


अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा अन्नपूर्णा हॉल जिला अस्पताल परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के अवसर पर आयोजित अन्नपूर्णा होली मिलन समारोह की प्रतियोगिताओं में बच्चों की फैंसी ड्रेस में कुमारी अनन्या मलैया को प्रथम, मास्टर अविरल को द्वितीय एवं कुमारी प्रीशा को तृतीय पुरस्कार मिला। पढ़िए राजीव सिंघई की विस्तृत रिपोर्ट…


ललितपुर। अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा अन्नपूर्णा हॉल जिला अस्पताल परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के अवसर पर आयोजित अन्नपूर्णा होली मिलन समारोह की प्रतियोगिताओं में बच्चों की फैंसी ड्रेस में कुमारी अनन्या मलैया को प्रथम, मास्टर अविरल को द्वितीय एवं कुमारी प्रीशा को तृतीय पुरस्कार मिला। लेडीज फैंसी ड्रेस में कुमारी नीलू जैन को प्रथम, अंजना नामदेव को दूसरा एवं दीप्ति जैन को तृतीय पुरस्कार उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया गया और अन्नपूर्णा टैलेंट हंट में कृष्ण कांत साहू पत्रकार को प्रथम, अंजना नामदेव को द्वितीय, प्रमोद सक्सेना एडवोकेट को तृतीय, दर्शन सेन को चतुर्थ एवं डॉ सौरव देबलिया को पांचवा पुरस्कार उनकी प्रस्तुति के लिए दिया गया।

इसी क्रम में बच्चों की प्रतिभा प्रस्तुतीकरण में प्रथम कुमारी सौम्या नामदेव, द्वितीय कुमारी गार्गी साहू, तृतीय मास्टर सत्यम, चतुर्थ मास्टर अक्षय तिवारी, पंचम कुमारी अंशिका, छठवां पुरस्कार कुमारी आरोही, परी जैन सातवा पुरस्कार कांव्याश एवं आठवां तन्य अग्रवाल को प्रदान किया गया। अंत में बेस्ट कपल का पुरस्कार अनुराग एवं सालवी श्रीवास को और लकी ड्रॉ का पुरस्कार सचिन वर्मा को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खाद्य विभाग विनय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सुषमा भगवानदास साद एवं ममता वर्मा एवं निर्णायक अर्चना बीके अग्रवाल एवं कुमारी कंचन सिंह एवं लक्ष्मी रावत ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा जैन गुड़िया बजाज ने किया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर गुलाल लगाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page