समाचार

जैनाचार्य सुनील सागर: मानसरोवर के वरुण पथ जैन मंदिर में मंगल प्रवेश 26 को


सारांश

जैनाचार्य सुनील सागर महाराज का संघ में विराजमान 50 से अधिक साधु के साथ मंगल प्रवेश होने जा रहा है। आचार्य श्री सांगानेर स्थित जैन मंदिर संघी जी से दोपहर 2 बजे विहार यात्रा प्रारंभ करेंगे। आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव का आयोजन 27 जनवरी से 29 जनवरी तक वरुण पथ मानसरोवर जैन मंदिर में आयोजित होगा। प्रचार संयोजक अभिषेक जैन बिट्टू की विस्तृत रिपोर्ट


जयपुर। एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनियों में शुमार मानसरोवर के वरुण पथ स्थित जैन मंदिर में 26 जनवरी को जैनाचार्य सुनील सागर महाराज का संघ में विराजमान 50 से अधिक साधु के साथ मंगल प्रवेश होने जा रहा है। आचार्य श्री सांगानेर स्थित जैन मंदिर संघी जी से दोपहर 2 बजे विहार यात्रा प्रारंभ करेंगे। जिसके बाद मानसरोवर जैन समाज द्वारा शाम 4 बजे रजत पथ चौराहे पर मंगल अगवानी की जाएगी, यहां से भव्य शोभायात्रा के साथ आचार्य श्री का 5 बजे वरुण पथ जैन मंदिर में प्रवेश संपन्न करवाया जाएगा। इसके उपरांत आचार्य संघ जिनालय के दर्शन करेंगे और धर्म सभा को संबोधित करेंगे। आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव का आयोजन 27 जनवरी से 29 जनवरी तक वरुण पथ मानसरोवर जैन मंदिर में आयोजित होगा, इस दौरान नवीन जिनालय और कार्यालय का शिलान्यास आचार्य ससंघ सानिध्य में आयोजित होगा।

जिसको लेकर आचार्य श्री 26 जनवरी को वरुण पथ जैन मंदिर में प्रवेश करेंगे। वरुण पथ दिगंबर जैन समाज द्वारा रजत पथ चौराहे पर भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल अगवानी की जाएगी। इस दौरान बैंड – बाजों सहित महिला मंडल सदस्याएं सिर पर कलश रखकर आचार्य श्री की अगवानी करेंगी। युवा और समाज बंधु पाद प्रक्षालन और आरती कर अगवानी करेंगे और पुष्प करते हुए जयकारे लगाएंगे। इस दौरान उपमहापौर पुनीत कर्णावत, पार्षद रामावतार गुप्ता, मानसरोवर थानाधिकारी, वरुण पथ अध्यक्ष एमपी जैन, मंत्री जेके जैन सहित पूरी समिति, महिला मंडल, युवा मंडल, मुनि संघ व्यवस्था समिति, स्वाध्याय मंडल सहित 10 से अधिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सकल वरुण पथ जैन समाज के 700 से अधिक परिवार शामिल होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page