
राजेश जैन दद्दू- जैन समुदाय के प्रसिद्ध तीर्थस्थल औरंगाबाद जिले के कचनेर में चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर से शनिवार को दोपहर 2 किलो 33 ग्राम वजनी सोने की मूर्ति गायब हो गई । इस सोने की मूर्ति को पीतल की मूर्ति से बदल दिया गया था ।
घटना की रिपोर्ट चिकलथाना थाने में की गई है ।
ऐसे सामने आई चोरी
रोजाना की तरह शनिवार को सुबह छह बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए और पूजा शुरू हो गई । लेकिन कुछ देर बाद उपस्थित लोगों को मूर्ति के रंग को लेकर शक हो गया ।
करीब से निरीक्षण करने पर, उन्होंने महसूस किया कि यह असली सोने की मूर्ति नहीं थी। कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने पड़ताल की तो यह आशंका सच निकली । पता चला कि मंदिर में रखी मूर्ति पीतल की बनी है ।
शाम तक मंदिर में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, भक्तों का तांता लगा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।
देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। बाजार भाव के हिसाब से इस मूर्ति की कीमत दो करोड़ बताई जाती है ।












