समाचार

जयकारों के साथ मनाया जैन धर्म के 18 वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का जन्म व तप कल्याणक दिवस –

दिगम्बर जैन मंदिरों में हुए पूजा अर्चना के विशेष आयोजन-

जयपुर | जैन धर्म के 18वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का जन्म व तप कल्याणक मंगलवार,06 दिसम्बर को भक्ति भाव से मनाया गया ।इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये गये ।
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि प्रातः भगवान अरहनाथ के अभिषेक के बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए
शांतिधारा की गई । तत्पश्चात श्री जी की पूजा अर्चना की जाकर पूजा के दौरान मंत्रोच्चार के साथ भगवान अरहनाथ का जन्म व तप कल्याणक अर्घ्य चढाया गया ।महाआरती के बाद समापन हुआ ।

टौक रोड पर गोरधन नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका 105 विजयमति ससंघ के सानिध्य में विशेष आयोजन किये गये । श्री जैन के मुताबिक सांगानेर के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी, आगरा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये गये ।

विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि बुधवार, 7 दिसंबर को तीसरे तीर्थंकर भगवान संभवनाथ का तप कल्याणक दिवस एवं शनिवार,10 दिसम्बर को 19 वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page