समाचार

भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा छह को, तीन से होगी कार्यक्रमों की शुरुआत

भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा छह को, तीन से होगी कार्यक्रमों की शुरुआत

 

 

रायपुर( राजेश जैन दद्दू)। ब्र.सौरभ भैया जी परतवाडा, महाराष्ट्र, ब्र.निखिल भैया छतरपुर, मध्यप्रदेश और ब्र.विशाल भैया भिंड, मध्यप्रदेश को भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा आगामी छह नवंबर को एक बजे आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज जी द्वारा प्रदान की जाएगी।

दीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 3 नवंबर से होगी, जिसमें सुबह सात बजे तेल, उबटन, हल्दी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर एक बजेे बिनौरी निकाली जाएगी। शाम सात बजे गोद भराई और महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। इसके बाद चार नवंबर को

दोपहर 1 बजे गणधर वलय विधान और शाम सात बजे मेहंदी कार्यक्रम होगा। पांच नवंबर को प्रातः 11 बजे दीक्षार्थी की आहारचर्या., एक बजे पिच्छीका परिवर्तन होगा। छह नवंबर को प्रातः तीन बजे दीक्षार्थियों का केशलोचन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के हस्त कमलों से दीक्षा संस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page