इंदौर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस सोमवार को सभी जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर नगर में विराजित मुनि संघ और आर्यिका संघ का चातुर्मास निष्ठापन संपन्न भी होगा।
इसी के साथ दिगम्बर जैन समवशरण जिनालय, कंचन बाग में निर्वाण लाडू महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके श्रद्धालु गुरुदेव ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरुवर की देशना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












