समाचार

अम्बाह में हर्षोल्लास मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव

वीतराग शासन के बच्चे-बच्चियों के हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजलि जिनेश जैन समाजरत्न की उपाधि से सम्मानित

अम्बाह@मनोज नायक। जैन समाज अम्बाह ने ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी के सान्निध्य में क्षमावाणी महोत्सव रविवार को जैन बगीची में हर्षोल्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज के वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। उसके उपरांत वीतराग शासन के बच्चे-बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अम्बाह की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अंजलि जिनेश जैन को समाजरत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। साधर्मी बन्धुओं ने श्रीमती अंजली जैन एवं श्री जिनेश जी जैन को शाल, श्रीफल एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। अम्बाह नगर की सामाजिक सेवा एवं मदद के क्षेत्र में मैत्री वेलफेयर फाउन्डेशन के सदस्यों का भी इस अवसर पर जैन समाज ने अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जैन समाज के मेधावी बच्चों, कार्यक्रम में पधारे नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का भी जैन समाज ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी ने क्षमावाणी पर्व के महत्व को समझाते हुए सारगर्भित उद्बोधन दिया।
इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य महानुभाव के साथ साथ कवीन्द्र सिंह तोमर, बच्चुलाल गुप्ता, बालिस्टर सिंह तोमर, पूरन सिंह तोमर, राजू तोमर, संतोष तोमर, मुकेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, बी डी गोयल, बंटी चौहान, गिर्राज तिवारी ,अकिंत उपाध्याय, अशोक कपासिया, संतोष वर्मा, विजय गुप्ता, सत्यवीर कपासिया, अखिलेश शर्मा, जय राजौरिया, कदम सिंह कुशवाह, बहादुर प्रजापति सत्यप्रकाश सखवार, अतैन्द सखवार अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित हुए। जिनेश जैन, सुरेश जैन नागर वाले, अंतराम जैन, विमल जैन राजू नरेश जैन गुरु, महेश जैन, पवन जैन, मुरारी लाल जैन, प्रेम चन्द जैन, जयदयाल जैन, राकेश भण्डारी, संजीव जैन बिल्लू, विमल भण्डारी, ओपी जैन, आनन्द जैन, महेश विकल, संतोष जैन, दिलीप जैन, पंकज जैन, मोनू जैन, भरत जैन चीकू, अंकित जैन, मितुल जैन, कपिल जैन, राहुल जैन, आशु जैन के साथ साथ सभी मण्डलों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page