दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर (कीर्ति स्तंभ) ने संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेवी संजय पाटोदी को मुख्य संयोजक नियुक्त किया है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाजहित के कार्यों को नई गति देगा। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर (कीर्ति स्तंभ) ने संगठनात्मक विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की घोषणा की है। संस्था ने वरिष्ठ एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय पाटोदी को मुख्य संयोजक नियुक्त किया है
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय पाटोदी अपने अनुभव, समर्पण एवं सक्रिय कार्यशैली से समाजहित के विभिन्न कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर संस्था के परम संरक्षक एम.के. जैन, अध्यक्ष आनंद गोधा, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा, महामंत्री हर्ष जैन, कोषाध्यक्ष विजय पाटोदी तथा संगठन मंत्री प्रिंसपाल टोंग्या ने नव-नियुक्त मुख्य संयोजक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
समाजहित में सक्रिय रहेगा संगठन
सामाजिक संसद, इंदौर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में समन्वय, सेवा, सहयोग एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाना है। नई नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।













Add Comment