समाचार

महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की प्रेरणा से हिराणी विद्यालय को सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट : बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दिशा में सराहनीय पहल


महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा, कुचामन सिटी की प्रेरणा से पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिराणी में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।


कुचामन सिटी। सेवा भावना के मूल मंत्र “सबकी सेवा, सबको प्यार—दोस्ती से सेवा, जीवो और जीने दो” को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा, कुचामन सिटी की प्रेरणा से शनिवार को पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिराणी (जिला डीडवाना-कुचामन) में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट की गई।

सेवा सहयोग से मिला विद्यालय को उपहार

यह मशीन वीर रतनलाल मेघवाल (तालापा परिवार) के सहयोग से विद्यालय को प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना है।

विद्यालय परिवार की रही गरिमामयी उपस्थिति

मशीन भेंट कार्यक्रम में जवाहर स्कूल की प्राचार्या मंजू चौधरी, व्याख्याता गोपाल लाल गांधी, प्रधानाचार्य राजेंद्र मुवाल, व्याख्याता लक्ष्मण राम, भगवान सहाय, वरिष्ठ अध्यापक अल्पना शर्मा, मंजू डोडवाड़िया, मीनू, अध्यापिका सुनीता गहन, मधुबाला एवं आरती सोनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

संस्था पदाधिकारियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की ओर से अध्यक्षा वीरा सरोज पाटनी, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर दिनेश लाडना, वीर नंदकिशोर तथा वीरा विजय कोर बिडसर ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सेवा कार्य को सफल बनाया।

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान का संदेश

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मान से जुड़ी ऐसी सेवा गतिविधियाँ समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page