पीठ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्री नेमीनाथ के निर्वाण महोत्सव पर श्रद्धापूर्वक पंचामृत अभिषेक, पूजन, आरती एवं पुष्प अर्पण किया गया। समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया। पढ़िए श्रीफल साथी प्रवीण शाह की यह रिपोर्ट।
पीठ। पीठ दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमीनाथ का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अभिषेक एवं पूजन सम्पन्न
निर्वाण महोत्सव के अवसर पर भगवान श्री नेमीनाथ का पंचामृत अभिषेक, पूजन, आरती एवं पुष्प अर्पण किया गया। संपूर्ण मंदिर परिसर भगवान के जयघोष एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया धर्मलाभ
पीठ समाज के सचिव प्रवीण शाह ने बताया कि पंचामृत अभिषेक का सौभाग्य कोदरलाल, डॉ. देवीलाल, चंद्रकांत शाह, भंवरलाल, गोवर्धनलाल, महेंद्र डैचिया, हसमुख कोठारी, बृजेश, आशीष, रोशन, कपिल भूता, हार्दिक कोठारी सहित अनेक श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
महिलाओं की रही सक्रिय सहभागिता
धार्मिक आयोजन में शकुंतला, संगीता शाह, शशि, चंदा, छाया, पीनल, रंजना, शीतल भूता, इंदुबाला, जीवनलता, सुषमा, स्मिता डैचिया, शीला, नैना, पूनम, खुशबू कोठारी सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता कर भगवान की आराधना की।
श्रद्धा और भक्ति का बना वातावरण
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री नेमीनाथ के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए निर्वाण महोत्सव को भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ मनाया तथा आत्मकल्याण की मंगलकामना की।













Add Comment